Share Market Kaun Se Din Band Rehta Hai: शेयर मार्केट में जितने भी नए लोग आते हैं उनमें से अधिकतर लोगों को काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उन्ही समस्याओं में से एक यह होती है कि शेयर मार्केट किस दिन बंद होता है और शेयर मार्केट किस दिन खुलता है। यह एक बहुत आम सवाल है और अधिकतर यह प्रश्न जो भी Beginners In Share Market के द्वारा पूछे जाते हैं।
इस आर्टिकल में आपको शेयर मार्केट की सारी छुट्टियां और शेयर मार्केट किस दिन खुला रहता है उसकी पूरी जानकारी विस्तृत में प्रदान करवाई जाएगी। यदि आपकी शेयर मार्केट में नए हैं और आपको नहीं पता की 2023 में शेयर मार्केट कब बंद रहेगा तो अंत तक इस आर्टिकल को जरुर पढ़े।
सबसे पहले यह समझते हैं कि शेयर मार्केट किस दिन बंद रहता है। आमतौर पर शेयर मार्केट वीकेंड पर बंद रहता है इसका मतलब है भारतीय स्टॉक मार्केट हर शनिवार और रविवार आधिकारिक रूप से बंद होता है। इसके अलावा भी कई दिन होते हैं जब शेयर मार्केट बंद होता है, तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से दिन भारतीय शेयर बाजार बंद होता है।
- Sunday
- Saturday
- National Holidays
- Bank Holidays
- Some Festivals
शेयर मार्केट हफ्ते में कितने दिन खुलता है?
दोस्तों अब हम जान लेते हैं कि शेरमार्केट हफ्ते में कितने दिन बंद रहता है, तो इसका बहुत ही सीधा और सरल जवाब है कि हर हफ्ते में सभी शनिवार और सभी रविवार को शेयर मार्केट बंद रहता है और यदि ऊपर बताई गई लिस्ट के अनुषा आने वाली किसी भी प्रकार की छुट्टी है तो उस हफ्ते में शेयर मार्केट बंद रहता है।
अब यदि शेयर मार्केट की छुट्टियों की बात हो ही रही है तो हमें यह भी जानना चाहिए कि 2023 शेयर बाजार की सभी छुट्टियां कौन सी है।
- गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी, 2023 (गुरुवार)
- होली – 7 मार्च, 2023 (मंगलवार)
- राम नवमी – 30 मार्च, 2023 (गुरुवार)
- महावीर जयंती – 4 अप्रैल, 2023 (मंगलवार)
- गुड फ्राइडे – 7 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार)
- अंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार)
- महाराष्ट्र दिवस – 1 मई, 2023 (सोमवार)
- बकरीद – 28 जून, 2023 (बुधवार)
- स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त, 2023 (मंगलवार)
- गणेश चतुर्थी – 19 सितंबर, 2023 (मंगलवार)
- गांधी जयंती – 2 अक्टूबर, 2023 (सोमवार)
- दशहरा – 24 अक्टूबर, 2023 (मंगलवार)
- दीपावली – 14 नवंबर, 2023 (मंगलवार)
- गुरु नानक जयंती – 27, नवंबर 2023 (सोमवार)
- क्रिसमस – 25 दिसंबर, 2023 (सोमवार)
Conclusion
इस आर्टिकल के जरिए हमने आपके साथ Share Market Kaun Se Din Band Rehta Hai से जुड़ी सभी जानकारी साझा की है और साथ ही शेयर मार्केट की 2023 मैं होने वाली सभी छुट्टियों की भी जानकारी सांझा की है। हमें उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पढ़कर काफी जानकारी मिली होगी। यदि आप भी शेयर मार्केट से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को जानना चाहते हैं तो यहाँ से पढ़ सकते हैं।
FAQ
प्रश्न: क्या संडे को शेयर बाज़ार बंद रहता है?
उत्तर: जी हाँ, भारतीय शेयर बाज़ार संडे को बंद रहता है।
प्रश्न: शेयर बाज़ार किस दिन बंद रहता है?
उत्तर: हर शनिवार और रविवार के साथ साथ सभी नेशनल हॉलीडेज और कुछ त्योहारों पर शेयर बाज़ार बंद रहता है।
प्रश्न: शेयर बाज़ार कब खुलता है?
उत्तर: शेयर बाज़ार के खुलने का समय सुबह 09:15 होता है।
प्रश्न: शेयर बाज़ार कितने बजे बंद होता है?
उत्तर: शेयर बाज़ार के बंद का समय दोपहर 03:30 होता है।